Home Astrology -तमनार में महिला आरक्षक पर हमले का विरोध, जनता कांग्रेस ने...

-तमनार में महिला आरक्षक पर हमले का विरोध, जनता कांग्रेस ने फूंका मंत्रियों का पुतला, देखिए वीडियो

0
43

-तमनार में महिला आरक्षक पर हमले का विरोध,

जनता कांग्रेस ने फूंका मंत्रियों का पुतला

देखिए वीडियोScreenshot 20260104 170631 Gallery

बीते दिनों रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकरियों ने एक महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ दी। प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षक को अर्धनग्न कर दिया, उसका वीडियो बनाया, उसके साथ मारपीट करते हुए बर्बरता की गई। इस मामले के विरोध में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज शहर के मानव मंदिर चौक पर गृह मंत्री, महिला बाल विकास विभाग मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

तमनार में प्रदर्शनकरियों द्वारा महिला आरक्षक के ऊपर किए गए हमले, कानून व्यवस्था के मामले को लेकर प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार को घेरते हुए जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गृह मंत्री विजय शर्मा, महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जनता कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष समशुल आलम ने पुतला दहन के मामले को लेकर कहा कि महिला पुलिस कर्मी को मारा गया । उसके साथ बर्बरता की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, पुलिस के जवान, अधिकारी, कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं है। महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई इस घटना को लेकर महिला बाल विकास मंत्री भी खामोश है। यह घटना प्रदेश सरकार की नाकामी है । जिसको लेकर उन्होंने गृह मंत्री, महिला बाल विकास मंत्री और मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मानव मंदिर चौक पर बैठकर रघुपति राघव राजा राम भजन गाते हुए वहां के कलेक्टर और एसपी को निलंबित करने की मांग भी की है l इधर तीन मंत्रियों के पुतला दहन की सूचना के बाद भी पुलिस पुतला जलने से नहीं रोक पाई। वहीं पुतला जलने के बाद पुतले की आग बुझाने पानी डालकर असफल प्रयास किया।