spot_img

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन, दिव्यांगजनों का हुआ सम्मान

Must Read

Acn18.com/अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर शहर के सियान सदन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शासकीय व निजी सेवा में कार्यरत दिव्यांगो का सम्मान किया गया साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण को लेकर उचित आश्वासन दिया।
वीओ: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर शहर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने अपने सरोकार भी दिखाए। शहर के सियान सदन में छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ ने दिव्यांगजनों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के सभी दिव्यांगो को बुलाया गया था ताकी उनका सम्मान किया जा सके। कार्यक्रम में शासकीय व निजी सेवा में कार्यरत दिव्यांगों ने मुख्य रुप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।संघ के पदाधिकारियों ने बताया,कि इस कार्यक्रम के जरिए उनकी दिव्यांगों की समस्या भी सुनी कई जिसका समाधान पिछले लंबे समय से लंबित है।अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यातायात डीएसपी मुख्य रुप से मौजूद थे इसके अलावा संघ के पदाधिकारियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने दिव्यांगों के हक में हमेशा खड़े रहने की बात कही।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -