Home KORBA श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में विश्व जल दिवस पर एनसीसी द्वारा कार्यक्रम...

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में विश्व जल दिवस पर एनसीसी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

0
5

IMG 20260322 WA0025 1 IMG 20260322 WA0027 1 IMG 20260322 WA0026 1 IMG 20260322 WA0023 IMG 20260322 WA0024 1 IMG 20260322 WA0020 IMG 20260322 WA0021 IMG 20260322 WA0022

कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में विश्व जल दिवस के अवसर पर एनसीसी इकाई द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना एवं जल के समुचित उपयोग के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एनसीसी अधिकारी सुश्री नूपुर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी को दैनिक जीवन में जल की बचत करने का संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मनोज कुमार झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है, क्योंकि बढ़ती जनसंख्या और जल के दुरुपयोग के कारण भविष्य में जल संकट गहरा सकता है। महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री सुनील जैन जी ने कहां कि एनसीसी इकाई द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है तथा वे जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति सजग बनते हैं।

उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा वर्ग यदि इसी प्रकार जागरूकता फैलाता रहा तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक विभिन्न छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित हुए