Home देश दुनिया प्रियंका बोलीं- भाजपा ने अंबेडकर का अपमान किया:इनकी बाबा साहेब की मूर्तियों...

प्रियंका बोलीं- भाजपा ने अंबेडकर का अपमान किया:इनकी बाबा साहेब की मूर्तियों के हाथ-पैर काटने वाली सोच; शाह के बयान पर संसद में आज हंगामा संभव

0
64

acn18.com/ संसद के शीतकालीन सत्र का आज गुरूवार को 19वां दिन है। सदन में गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर वाले बयान पर हंगामा हो सकता है। वहीं BJP सांसद 10 बजे संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

18 दिसंबर को भी लोकसभा और राज्यसभा में अंबेडकर के अपमान को लेकर हंगामा हुआ था। विपक्षी सांसदों ने सदन में जय भीम और माफी मांगो के नारे लगाए।

इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।

वहीं राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के नेता अमित शाह के बयान की सिर्फ 10-12 सेकेंड की वीडियो क्लिप दिखाकर देश को गुमराह कर रहे और विवाद खड़ा कर रहे हैं।

दरअसल, 17 दिसंबर को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था-