मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में चिल्हर के बदले टोकन देने बनाया जा रहा दबाव 

0
11

मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में चिल्हर के बदले टोकन देने बनाया जा रहा दबाव

* ग्राहकों को अन्य खाद्य सामाग्री खरीदने का दबाव

कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के ग्राम बरपाली में संचालित स्थित अंग्रेजी और देशी मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में ग्राहकों को चिल्हर (खुले पैसे) के बदले टोकन देने का आरोप लगाया जा रहा हैं। आरोप है कि संस्थान के कर्मचारी ग्राहकों को 10 और 20 रुपए के टोकन थमा रहे हैं, जिससे उन्हें पास की अन्य दुकान से खाद्य सामाग्री खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

आरोप लगाते हुए बताया जा रहा है कि हरे रंग का टोकन 10 रुपए का और नीले रंग का टोकन 20 रुपए का है। ग्राहकों का कहना है कि उन्हें चिल्हर न होने का हवाला देकर ये टोकन दिए जाते हैं और फिर अन्य दुकान से खाद्य सामाग्री खरीदने कहा जाता है।

* कर्मचारियों की ग्राहकों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल

इस व्यवस्था से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान के कर्मचारियों पर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के भी आरोप लगे हैं। टोकन को लेकर दुकान में विवाद की स्थिति बन रही हैं।

संस्थान के कर्मचारियों पर मनमानी करने और आबकारी विभाग के अधिकारियों का हवाला देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, इस मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में एक कंपनी के कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें एक सुपरवाइजर, दो सेल्समैन और एक मल्टी वर्कर शामिल हैं।

मदिरा प्रेमियों में इस पूरे मामले को लेकर आक्रोश है। उनका आरोप है कि मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान के कर्मचारी और खाद्य पदार्थ संस्थान के संचालक के बीच मिलीभगत है, जिसके कारण ग्राहकों को जबरन चखना दुकान से सामान खरीदना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह समस्या केवल बरपाली ही नहीं, बल्कि अन्य मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में भी देखी जा रही है।