प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह : कलेक्टर,जिला पंचायत सीईओ और निगम आयुक्त रहे मुख्य अतिथी ,एक दूसरे को रंग लगाकर होली की दी गई शुभकामनाएं

0
158

acn18.com कोरबा/ हर साल की तरह इस साल भी प्रेस क्लब कोरबा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर संजीव झा,जिला पंचायत सीईओ नूतन सिंह कंवर,नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने रंग गुलाल खेलकर प्रेस क्लब की परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान सभी जमकर हंसी ठिठोली भी की।

होली का पर्व भले ही बीत गया हो लेकिन इसकी ख्ुामारी अभी बरकरार है। यही वजह है,कि होली मिलन समारोह का आयोजन कर अभी भी इस पर्व को मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी प्रेस क्बल कोरबा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर संजीव झा,जिला पचंायत सीईओ नूतन सिंह कंवर व नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडये कार्यक्रम में मुख्य रुप से मौजूद रहे। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ ही क्लब के सदस्यों ने गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेली।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने होली खेलने के महत्व को बताया है। साथ ही उन्होंने कहा,कि प्रेस और प्रशासन का संबंध बरसों पुराना है जो आज भी कायम है। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में अधिकारियों की प्रशंशा भी की और कई शेर भी गाए।

vlcsnap 2023 03 14 11h53m49s671

होली मिलन समारोह में सभी एक दूसरे के रंग में रंगे नजर आए। कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने इस आयोजन की जमकर सराहना की और वर्षों से चले आ रही इस परंपरा का निर्वहन करने के लिए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई भी दी।

vlcsnap 2023 03 14 11h52m03s111

जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने होली मिलन समारोह की जमकर प्रशंशा की और बताया,कि इस तरह के आयोजन से प्रेस और प्रशासन का रिश्त और भी गहरा होता है।

vlcsnap 2023 03 14 11h52m39s850

निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने इस आयोजन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहना चाहिए ताकी पर्वों की मिठास यूंही कायम रहे।

vlcsnap 2023 03 14 11h53m03s662

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व पत्रकार गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने कार्यक्रमों को संबोधित किया और होली मिलन समारोह के इतिहास के संबंध में जरुरी जानकारी दी।

vlcsnap 2023 03 14 11h54m18s830

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का शाॅल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन किया।

vlcsnap 2023 03 14 11h51m14s242

होली मिलन समारोह को सफल बनाने में क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपना अहम योगदान दिया। सभी ने इस आयोजन की जमकर प्रशंशा भी की।

vlcsnap 2023 03 14 11h54m55s623

vlcsnap 2023 03 14 11h51m28s373

vlcsnap 2023 03 14 11h51m39s404

vlcsnap 2023 03 14 11h51m55s426

vlcsnap 2023 03 14 11h53m18s504

vlcsnap 2023 03 14 11h53m31s574

vlcsnap 2023 03 14 11h54m44s247

पुलिस विभाग में 3 एसआई सहित 113 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:जॉइन करने के बाद एसपी की पहली सर्जरी, ACCU से हटाए गए दो सिपाही