Home KORBA दादरखुर्द में जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए तैयारी.पूर्णिमा को स्नान के बाद...

दादरखुर्द में जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए तैयारी.पूर्णिमा को स्नान के बाद भगवान एकांतवास पर

0
49

acn18.com कोरबा / प्रचलित मान्यता के अंतर्गत भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ महीने की द्वितीया को सम्पन्न होगी। इससे पूर्व ज्येष्ठ पूर्णिमा को महा स्नान के साथ भगवान का क्वॉरेंटाइन टाइम शुरू हो जाएगा। निश्चित पद्धति के जरिए वे आम जीवन का हिस्सा बन सकेंगे।

vlcsnap 2024 06 11 18h20m03s540

सनातन धर्म की परंपरा के अंतर्गत भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा कोरबा के दादर खुर्द में पिछले सवा सौ वर्ष से धूमधाम से मनाई जा रहे हैं। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। पर्व के लिए प्राथमिक तैयारी तेज कर दी गई है। मंदिर में आयोजन को लेकर यहां के पुरोहित से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि महास्नान के बाद भगवान 22 जून से एकांतवास में रहेंगे। 14 दिन विश्राम करने के बाद मंदिर मैं उनकी वापसी होगी। जुलाई के पहले सप्ताह में रथ यात्रा के माध्यम से भगवान अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

कोरबा जिले में दादर खुर्द के अलावा बालको नगर, दर्री, कटघोरा, दीपिका और अन्य स्थान पर जगन्नाथ रथ यात्रा पर धूमधाम से मनाया जाता है। इस आयोजन में उड़ीसा से संबंधित अनेक मान्यताओं को लोग देखते हैं और उनसे बहुत कुछ सीखते हैं