हेलीपैड पर भी कब्जा करने की तैयारी ,50 मीटर दूर खोद ली गई नींव

0
86

Acn18.com/ बेजा कब्जाधारियों से मुड़ापार हेलीपैड के समीप निर्मित ग्रीन जोन अब बचता दिखाई नहीं दे रहा है। कब्जा धारियो की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने हेलीपैड से सिर्फ 50 मीटर दूर रातो रात नींव खोदकर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। गिट्टी मंगवा ली गई है, ईट भी रख ली गई है ।हो सकता है आज रात से ही निर्माण भी शुरू हो जाए और दो-तीन दिन के भीतर यहां नया भवन तैयार कर लिया जाए।

गौरतलब है कि ग्रीन जोन से लगी हुई जमीन पर ही हेलीपैड का निर्माण किया गया है जहां अक्सर अति विशिष्ट लोगों को लेकर हेलीकॉप्टर आना-जाना करते हैं। इस क्षेत्र को वीआईपी जोन के रूप में भी जाना जाता है। ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने के लिए तमाम लोग सक्रिय नजर आते हैं। जिस गति से यहां अवैध निर्माण प्रारंभ हुआ है लगता है कि कुछ दिन बाद हेलीपैड पर भी लोगों का कब्जा हो जाएगा।