तैयारी जीत की; चुनाव प्रचार के दौरान आमने-सामने हुए पूर्व CM भूपेश बघेल और संतोष पांडेय, आत्मीयता के साथ मिलाया हाथ, VIDEO में देखें 

0
46

ACN18.COM राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी पार्टियों के प्रत्याशी जोर शोर से अपनी प्रचार प्रसार में जुटे हुए है, इसी बीच राजनांदगांव में आज चुनाव प्रचार के करते कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी आमने सामने हुए. प्रचार के दौरान सांसद संतोष पाण्डेय और पूर्व सीएम भूपेश बघेल आमने सामने हुए और दोनों ने आत्मीयता के साथ हाथ मिलाया.

वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक ही गली में वोट मांगते पूर्व सीएम भूपेश बघेल और संतोष पांडेय नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्सन में लिखा है संतोष पांडेय जी से आज चुनाव प्रचार के दौरान भेंट हुई, उनके “जाने” का समय था और मेरे “आने” का

बता दें कि प्रदेश के राजनांदगांव लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में सबसे हॉट सीट के रूप में देखा जा रहा है, इसकी एक वजह ये भी है कि यहाँ कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है लोकसभा क्षेत्र में इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां लगातार चुनाव कर रही है.