Home Astrology जनगणना-2027 की तैयारी शुरू: आज से शुरू होगी फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग

जनगणना-2027 की तैयारी शुरू: आज से शुरू होगी फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग

0
1

जनगणना-2027 की तैयारी शुरू: आज से शुरू होगी फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज से फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग शुरू होगी, जो आने वाले चरणों के लिए अहम मानी जा रही है। इस प्रशिक्षण के बाद प्रगणक पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

मई में होगा मकान सूचीकरण और गणना

अधिकारियों के अनुसार, जनगणना के पहले चरण में 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारी जुटाएंगे।

33 सवालों के जरिए जुटेगी जानकारी

पहले चरण में 33 प्रश्नों के माध्यम से मकानों और परिवारों की जानकारी ली जाएगी। इसमें मकान की स्थिति, निर्माण सामग्री, उपलब्ध सुविधाएं (टीवी, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन आदि) और अन्य बुनियादी जानकारी शामिल होगी। सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

16 से 30 अप्रैल तक स्वयं भर सकेंगे जानकारी: नागरिकों को सुविधा देने के लिए 16 से 30 अप्रैल के बीच जनगणना पोर्टल पर स्वयं जानकारी भरने का विकल्प भी दिया गया है। इसके बाद फील्ड स्टाफ घर-घर जाकर सत्यापन करेगा।

फरवरी 2027 में मुख्य जनगणना

जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जाएगी। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी।

19,978 गांव और 195 शहर होंगे शामिल: इस व्यापक सर्वे में प्रदेश के 33 जिले, 252 तहसील, 19,978 गांव और 195 शहरी निकाय शामिल होंगे। इसके लिए 64 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक तरीके से पूरा किया जाएगा