जनगणना 2027 के पहले चरण का प्री-टेस्ट शुरू, राजधानी में डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड 52 का हुआ है चयन

Pre-test for the first phase of Census 2027 begins
रायपुर। भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल ने जनगणना 2027 के पहले चरण के प्री-टेस्ट की घोषणा की है। यह टेस्ट हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस पर केंद्रित होगा। यह देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 से 30 नवंबर तक चलेगा।
जनगणना कार्य निदेशालय के आदेशानुसार डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड 52 को छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना के लिए नगरीय क्षेत्र में प्री टेस्ट जनगणना पूर्व परीक्षण हेतु चयनित किया गया है। वार्ड स्थित सभी लगभग 8000 जनगणना भवनों में भवन संख्या डालने और भवनों को सूचीबध्द करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के नेतृत्व एवं नोडल अधिकारी सहायक अभियंता योगेश यदु, सहायक नोडल अधिकारी जोन सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू की उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम के कर्मचारियों द्वारा वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी लगभग 8000 जनगणना भवनों में भवन संख्या डालने और भवनों को सूचीबध्द करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
रायपुर नगर पालिक निगम ने नगर पालिक निगम जोन 10 के डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्र की समस्त रहवासी जनता से प्री टेस्ट जनगणना पूर्व परीक्षण के कार्य में नगर पालिक निगम रायपुर जोन कमांक 10 के राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम को सभी लगभग 8000 जनगणना भवनो मे भवन सख्या डालने और भवनों को सूचीबध्द करने के कार्य में भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के आदेशानुसार किये जा रहे आवश्यक कार्य में सहयोग देने की विनम्र अपील की है।
भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के आदेशानुसार जनगणना निदेशक द्वारा प्रदेश में जनगणना के लिए नगरीय क्षेत्र में प्री टेस्ट जनगणना पूर्व परीक्षण हेतु 17 अक्टूबर 2025 को जनगणना निदेशालय में आवश्यक बैठक बुलाई गई है।




