Acn18.com/कोरबा के डीडीएम रोड स्थित निर्मित भव्य राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोगो का जनसैलाब उमड़ा। इस धार्मिक आयोजन को पूरा करने गोवर्धन पूरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी महाराज कोरबा पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके द्वारा राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जा रही है। इस दौरान मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मोजूद है।



