spot_img

प्रकाश स्पंज आयरन के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पिता ने कहा – नही थी कोई परेशानी

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरेली गांव में दो बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी स्नान के लिए गई हुई थी तभी मृतक ने यह कदम उठाया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस को अवगत कराया गया। कोरबा में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

- Advertisement -

उमरेली गांव की पहचान कोसा कपड़ों और हस्तशिल्प के लिए जिले और छत्तीसगढ़ में बनी हुई है। इसी गांव के रहने वाले संजय कुमार नामक युवक ने खुदकुशी कर ली। दो बच्चों का पिता संजय जांजगीर-चांपा जिले के प्रकाश स्पंज आयरन लिमिटेड में कर्मचारी था। ड्यूटी से लौटने के कुछ देर के बाद उसने घर पर फांसी लगा ली। खबर होने पर वहां कोहराम मच गया कुछ देर के बाद शव को कोरबा भिजवाया गया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक के पिता कार्थिक राम ने बताया कि घटना क्यों हुई इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। घर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। की बहू स्नान करने के लिए निकली उसी दौरान संजय ने फांसी लगा ली।

कोरबा जिले में पिछले वर्ष भी आत्महत्या की घटनाओं का ग्राफ काफी चरम पर रहा। इससे पहले विश्व आत्महत्या उन्मूलन दिवस मनाने के साथ इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के बारे में विचार कर जरूरी प्रयास करने पर फोकस किया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि यह सब करने से आत्महत्या के बारे में सोचने वालों का ब्रेन वास हो सकेगा लेकिन यह गलत साबित हुआ

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने विधायकों को कराया लंच

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -