spot_img

प्रज्ञानानंदा फिडे वर्ल्ड कप के फाइनल में:दुनिया के नंबर-3 को हराया तो पास में बैठी मां के आंसू छलके; ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

Must Read

प्रज्ञानानंदा की ये तस्वीर चेस टूर्नामेंट जीतने के बाद की है। उनकी मां पास में खड़ी हुई हैं। नागलक्ष्मी हाउस वाइफ हैं।भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा फिडे (FIDE) वर्ल्ड कप चेस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार रात दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को टाई-ब्रेक में 3.5-2.5 से हराया। यह टूर्नामेंट अजरबैजान के बाकू में खेला जा रहा है।

- Advertisement -

प्रज्ञानानंदा यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विश्वनाथन आनंद के नाम यह रिकॉर्ड था। फाइनल में उनका सामना दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।

टाई ब्रेकर में खिलाड़ी के पिछले मुकाबलों के स्कोर के आधार पर एक टाई ब्रेक स्कोर बनता है। इसमें बेहतर स्कोर वाले को विजेता घोषित किया जाता है।

7 महीने बाद कार्लसन से भिड़ेंगे
आर प्रज्ञानानंदा और मैग्नस कार्लसन के बीच हमेशा कांटे की टक्कर होती है। हेड टु हेड में मैग्नस कार्लसन आगे हैं। दोनों खिलाडियों के बीच अब तक 19 मुकाबले हुए हैं। इसमें से कार्लसन ने 7 और प्रज्ञानानंदा ने 5 मुकाबले जीते हैं। 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। आखिरी बार इस साल के जनवरी में उन्होंने कार्लसन से टाटा स्टील चैस चैंपियनशिप में ड्रॉ खेला था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, सहसवार गंभीर रूप से घायल

acn: कोरबा के गोपालपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो...

More Articles Like This

- Advertisement -