Home KORBA प्रभु श्रीराम मय होगा वार्ड 12 शारदा विहार, 2100 दीप होंगे प्रज्ज्वलित...

प्रभु श्रीराम मय होगा वार्ड 12 शारदा विहार, 2100 दीप होंगे प्रज्ज्वलित – श्याम सुंदर सोनी

0
81

acn18.com कोरबा/ जिस तरह पूरे देश और विश्व में, 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य, अलौकिक कार्य होने जा रहा है। उसी उपलक्ष में कोरबा नगर निगम के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12, शारदा विहार में भी 22 जनवरी को संध्या 5:30 बजे से भव्य आयोजन किया जाएगा।

acn soni

जिसके अंतर्गत मां मुड़ादाई तालाब में 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे एवम् तालाब पर ही स्थित भगवान श्री हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा, भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। जिसमे वार्ड क्रमांक 12 के समस्त आदरणीयजन एवम कोरबा के सभी सम्मानितजनों का हार्दिक स्वागत है।

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश हुआ राममय, छग में आश्रम-छात्रावास और कार्यालयों में लाईव दिखाया जाएगा प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह, आतिशबाजी के साथ मनाई जाएगी दीपावली