Acn18.com/प्रदेश के बालोद जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है,जहां खेरथा बाजार सरपंच की हत्या गांव के पोस्टमैन ने कर दी। बताया जा रहा है,कि सरपंच विक्रम सिन्हा पोस्टमैन की पत्नी पर गलत नजर रखता था,इसी बात को लेकर उसने सरपंच को अपने घर बुलाया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सरपंच का शव पोस्टमैन के घर से रक्त रंजित अवस्था में बरामद किया है। आरोपी रामजी प्रजापति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।




