Home Astrology पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज, पूर्व CM बोले-...

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज, पूर्व CM बोले- भाजपा का एजेंट

0
36

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज, पूर्व CM बोले- भाजपा का एजेंट

छत्तीसगढ़ में पं. धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी।

छत्तीसगढ़ में पं. धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी।

भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में इन दिनों पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन हो रहा है। लेकिन यहां कथा के साथ राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी साथ में चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पं. शास्त्री को भाजपा का एजेंट बता दिया, वहीं सूबे के मुखिया विष्णु देव साय ने इसे सनातन धर्म और बागेश्वर धाम का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि, संत-महात्माओं का सम्मान हमारी परंपरा रही है और ऐसे बयान हरगिज स्वीकार्य नहीं किए जा सकते है।

आगे मुख्यमंत्री साय ने कहा, कि इसका फैसला जनता करेगी। भारत ऋषि-मुनियों और संतों की भूमि है। प्राचीन काल से समाज ने आध्यात्मिक परंपराओं को सम्मान दिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को किसी राजनीतिक दल का एजेंट कहना न केवल एक संत का अपमान है, बल्कि सनातन संस्कृति पर भी सीधा हमला है।

भिलाई में आयोजित है पं शास्त्री की हनुमंत कथा
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित हनुमंत कथा के लिए पहुंचे हैं। उनके आगमन के साथ ही धर्मांतरण, अंधविश्वास और धर्म के राजनीतिक उपयोग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उन पर अंधविश्वास फैलाने और पाखंड को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके जवाब में पं. शास्त्री ने कहा था कि, यदि हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है तो ऐसे विचार रखने वालों को देश छोड़ कर चले जाना चाहिए।

इतना ही नहीं, पूर्व सीएम ने पंड़ित शास्त्री पर आरोप लगाया था कि, शास्त्री छत्तीसगढ़ में धार्मिक आयोजनों की आड़ में पैसा बटोरने आते हैं और व्यवहार में भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, वे पं शास्त्री के जन्म से पहले से हनुमान चालीसा का पाठ करते आ रहे हैं और कोई कल का बच्चा उन्हें सनातन धर्म का पाठ कैसे पढ़ा सकता है।