Home KORBA नशा के खिलाफ पुलिस का हैलो जिंदगी अभियान:धरसींवा टीआई ने नशे के...

नशा के खिलाफ पुलिस का हैलो जिंदगी अभियान:धरसींवा टीआई ने नशे के गिनाए नुकसान, 15 अगस्त होंगे आयोजन

0
78

Acn18.com/रायपुर पुलिस के हैलो जिंदगी अभियान को लोगों का भी साथ मिल रहा है। धरसींवा बस स्टैंड में अभियान के तहत लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। धरसींवा पुलिस अलग-अलग जगहों में पहुंचकर लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक कर रही है।

इसी कड़ी में हैलो जिंदगी के तहत लोगों से धरसींवा बस स्टैंड में टीआई शिवेंद्र राजपूत ने खुद बात की। टीआई ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इसके अलावा वॉल पेंटिंग, बैनर और पोस्टर भी लगवाए जा रहे हैं। पुलिस का यह अभियान 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा।