Home Uncategorized पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
77

acn18.com जांजगीर / जांजगीर जिले के ग्राम बिरकोनी में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के खेत में 23 जनवरी को एक व्यक्ति की जली हुई लाश पाई गई थी,जिसकी पहचान प्रदीप चैबे के रुप में की गई थी। पुराने मामलों में राजीमाना नहीं करने के कारण आरोपियों ने उसकी हत्या कर लाश को खेत के पैरावट में जला दिया था।

WhatsApp Image 2023 02 02 at 11.23.14 AM 1

जांजगीर जिले के ग्राम बिरकोनी में प्रदीप चौबे नामक व्यक्ति की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत 23 जनवरी को गांव के खेत में एक युवक की लाश जली हुई अवस्था में पाया था। मृतक की पहचान प्रदीप चौबे के रुप में की गई थी। मामले में अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु की तब पता चला,कि गांव में ही रहने वाले तीन बदमाशों ने उस पर पुराने मामलों को लेकर राजीनामा करने का दबाव बनाया लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट कर पहले मौत के घाट उतारा फिर खेत के पैरावट में जला दिया। प्रदीप की हत्या करने से पहले सभी ने जमकर शराब पी फिर नशा अधिक होने के बाद उसकी हत्या कर दी और लाश को आग के हवाले कर दिया।

vlcsnap 2023 02 02 12h33m43s225

फिलहाल पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

उत्तरी हवा से छग में बदला मौसम का मिजाज, ठंड में होगी बढ़ोतरी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल