महुआ शराब के भट्ठी पर पुलिस की दबिश मचा हड़कप, जमीन में दबा हुआ 10 ड्रम लहान किया नष्ट ,देखिए वीडियो

0
7

महुआ शराब के भट्ठी पर पुलिस की दबिश मचा हड़कप,

जमीन में दबा हुआ 10 ड्रम लहान किया नष्ट
देखिए वीडियोIMG 20260305 WA0008 IMG 20260305 WA0006 IMG 20260305 WA0007 IMG 20260305 WA0005 IMG 20260305 WA0003 IMG 20260305 WA0004

कोरबा मानिकपुर चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। ढेलवाडिह नाला में अवैध महुआ शराब भट्टी के अड्डे पर पुलिस की छापामार कार्यवाही कि गई। बताया जा रहा है कि पुलिस जब छापामारी कर रही थी इसी दौरान कुछ लोग भागने में सफल रहे वहीं तीन लोग मौके से पकड़े गए जिनके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

जांच के दौरान नाला के आसपास जमीन में गाड़कर लगभग 10 बड़े ड्रम में महुआ का लहान रखा गया था जिसे तत्काल नष्ट किया गया।

बताया जा रहा है कि सभी लहान को धीरे-धीरे कर रात में महुआ शराब बनाकर उसे होली के दिन खपाने के फिराक में थे। शराब तस्कर होली को लेकर एक बड़ी तैयारी में थे वे शराब तैयार कर आसपास के गांव में बेचने के फिराक में थे। बताया जा रहा है कि शराब दुकान बंद रहने पर ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश लोग महुआ शराब का सेवन करते हैं जिसकी तैयारी शराब तस्करों के द्वारा की जा रही थी।

कार्यवाही के दौरान मौके पर महुआ शराब के अलावा शराब बनाने के बर्तन भी रखे थे उन्हें जप्त किया गया ।

मलिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मौके से तीन आरोपी पकड़े गए है।
दादर निवासी आदित्य राज जांगड़े समेत दो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

दादर,ढेलवाडीह,रापाखारा, क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी महुआ शराब का खेल जोरों से चल रहा है जिस पर पुलिस की नजर बनी हुई है ।

कुछ दिनों पहले ही अवैध महुआ शराब की बिक्री को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करने पहुंचे हुए थे जिस पर आबकारी विभाग की टीम ने भी ग्रामीण क्षेत्र में कार्यवाही की थी।