spot_img

पुलिस-नक्सली मुठभेड़..क्रॉस फायरिंग में ग्रामीण की मौत:गांव वालों ने कहा-पुलिस की गोली लगी,अफसर बोले- हमें जानकारी नहीं; कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा

Must Read

acn18.com बीजापुर/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक ग्रामीण की मौत होने की खबर सामने आ रही है। ग्रामीण का नाम पुनेम लखमू बताया जा रहा है। गांव वालों का आरोप है कि, पुलिस ने लखमू को मारा है। हालांकि, पुलिस अफसरों ने ग्रामीण की मौत होने की जानकारी न होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि, मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं। भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, बीजापुर-सुकमा जिले के सरहदी इलाके गुंडम और छुटवाई के जंगलों में भारी संख्या में माओवादी मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर DRG, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। जैसे ही जवान जंगलों में पहुंचे वहां घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हालांकि, समय रहते सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

मृतक पुनेम लखमू।
मृतक पुनेम लखमू।

बीजापुर के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में नक्सलियों को नुकसान हुआ है। घटना स्थल पर खून के धब्बे मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कई नक्सली मारे गए हैं। हालांकि, इस मुठभेड़ में सारे जवान सुरक्षित हैं। मौके से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है। ASP ने ग्रामीण की मौत की बात को नकारा है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में ग्रामीण की मौत होने की जानकारी उन्हें नहीं है।

गुंडम गांव में रखा गया है शव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ग्रामीण पुनेम लखमू का शव गुंडेम गांव में ही रखा गया है। आस-पास के अन्य गांव के ग्रामीण भी इकट्ठा हो रहे हैं। फिलहाल अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -