spot_img

CG-तेलंगाना बॉर्डर पर हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़:एक माओवादी ढेर, हथियार भी बरामद, सर्चिंग जारी

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर रविवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, मारे गए माओवादी का शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगे तेलंगाना के कोत्तागुड़म जिले के चेरला के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुकमा और चेरला के बीच जंगल में भारी संख्या में हथियारबंद हार्डकोर नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स को इलाके की सर्चिंग के लिए निकाला गया था। इसी दौरान जब रविवार की सुबह जवान मौके पर पहुंचे तो माओवादियों ने उन्हें देख फायर खोल दिया।

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल मुठभेड़ रुक गई है। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। मौके पर कई जगह पर खून के धब्बे भी मिले हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं। फिलहाल इस मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नगर पालिका के बजट सत्र में हुआ हंगामा, कांग्रेस के नेताओं ने फाड़ीं बजट की कॉपियां।

Acn18.com/ बलोदा, छत्तीसगढ़। नगर पालिका बलौदा में 2025-26 का बजट सत्र शुरू हुआ, जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने...

More Articles Like This

- Advertisement -