spot_img

CG में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, LOS कमांडर समेत 2 नक्सली ढेर:8 लाख के इनामी माओवादी की सूचना पर गई थी फोर्स; मौके से विस्फोटक बरामद

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। सुकमा में हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने LOS कमांडर और महिला माओवादी को ढेर कर दिया है। जवानों की टुकड़ी 8 लाख रुपए के इनामी माओवादी के आने की सूचना पर रवाना हुई थी। वहां से लौटने के दौरान ही माओवादियों ने फायरिंग कर दी। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और 2 नक्सलियों को मार गिराया। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

DRG, कोबरा, CRPF 219 के जवान अलग-अलग स्थानों से दंतेशपुरम के जंगल की ओर रवाना हुई थी l फोर्स को यह सूचना मिली थी कि LOS कमांडर और 8 लाख का माओवादी मड़कम एर्रा अपने कुछ नक्सली साथियों के साथ दंतेशपुरम के जंगल में मौजूद है।

इसके बाद जब सोमवार सुबह जवानों की अलग-अलग टुकड़ी जंगल की तरफ से लौट रही थी। उसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी फायर खोल दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। उसके बाद माओवादी जंगल का सहारा लेकर भाग निकले।

2 श‌व और विस्फोटक बरामद

मुठभेड़ के बाद जवानों ने जब मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया, तब मौके से मड़कम एर्रा और महिला माओवादी एलओएस कमांडर व एलओएस सदस्य पोडियम भीमे का शव बरामद किया है। इसके अलावा मौके से हथियार, भारी मात्रा में आर्म्स एम्युनेशन और नक्सल सामग्री बरामद हुई है। इलाके में सर्चिंग जारी है। जवानों के लौटने के बाद ही अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

एक दिन पहले भी 2 माओवादियों को मारा

छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर रविवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 माओवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए एक माओवादी का शव बरामद कर लिया गया था। साथ ही घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया था।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेत अनलोड करने के समय ट्रक का डाला आया चालू लाईन की चपेट में,दो टायर हुए ब्लास्ट,लग गई आग

Acn18.com/कोरबा के दर्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पॉवर सिटर मार्ग पर चल सिविल काम...

More Articles Like This

- Advertisement -