spot_img

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5-7 माओवादियों को गोली लगने का दावा:CRPF, STF और कोबरा बटालियन के जवानों ने एक साथ की कार्रवाई,BGL के साथ विस्फोटक बरामद

Must Read

acn18.com सुकमा/ छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने और कुछ के मारे जाने का दावा किया गया है। मौके से बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए हैं। फिलहाल मुठभेड़ अभी रुक गई है। जवान घटना स्थल की सर्चिंग कर रहे हैं। मामला जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

सूचना मिली थी कि साकलेर इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर बुधवार की रात डब्बामर्क पुलिस कैंप से CRPF, STF और कोबरा बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं रात में जवानों ने इलाके को घेर रखा। सुबह होते ही फायरिंग की गई। दोनों के बीच करीब 40 से 45 मिनट तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में कोबरा के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

इधर, जंगल की आड़ लेकर माओवादी मौके से भाग निकले। जवानों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से BGL समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, इस मुठभेड़ में जवानों को सफलता मिली है। करीब 5-6 माओवादियों को गोली लगी है। घायल नक्सलियों को उनके साथी मौके से लेकर भागते हुए नजर आए हैं।

घटनास्थल में कई जगह खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस ने कुछ नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने जवानों पर BGL और UBGL दागे थे। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। सुरक्षाबल जब लौटेंगे उसके बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी।

CG में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत:होली मनाने निकले थे, रास्ते में आमने-सामने से टकराई तेज रफ्तार दो बाइक;2 की हालत गंभीर

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एसपी ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण

Acn18.com. पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने...

More Articles Like This

- Advertisement -