spot_img

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, मारे गए इनामी माओवादी:सर्चिंग पर निकले जवानों पर की फायरिंग, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख जंगल की ओर भागे

Must Read

acn18.com कांकेर /छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में फिर से पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान माओवादियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी फायरिंग का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और 2 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मामला सिकसोड़ थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान सोमवार सुबह 4 बजे के आस-पास कडमे गांव के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। उस वक्त वहां पर पहले से ही कुछ माओवादी मौजूद थे। जिन्होंने जवानों को देख फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग की। जिसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।

बताया गया है कि कुछ देर तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही। फिर जब नक्सली जंगल की ओर भागे, तब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है। मौके पर अब भी जवान मौजूद हैं। उनके लौटने पर ही ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी।

जानकारी मिली है कि जो नक्सली मारे गए हैं। वो दोनों ही बड़े कैडर के नक्सली थे। मगर अब तक दोनों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। साथ ही ये भी पता चला है कि दोनों माओवादियों पर लाखों रुपए का इनाम भी घोषित था।

उंगी मंडावी
उंगी मंडावी

कांकेर-नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली उंगी मंडावी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 6 दिन पहले ही इसे लेकर नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है। 15 अक्टूबर को नारायणपुर DRG के साथ देवगांव हुचडी में नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें महिला नक्सली उंगी मंडावी बुरा तरह घायल हो गई थी।

नक्सली घायल महिला नक्सलियों को अपने साथ ले गए थे, लेकिन अब उन्होंने उसके मारे जाने की खबर पर्चे के जरिए दी है। जानकारी मिल रही है कि महिला नक्सली की मौत मुठभेड़ के 3-4 दिन बाद ही हो गई थी, लेकिन अब नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है। पर्चे में नक्सलियों ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लाखों जनता को विस्थापित कर रावघाट खदान खोल रही है। इसके विरोध में चल रहे आदिवासी अभियान को दबाने के लिए फर्जी मुठभेड़ों के जरिए आम जनता की हत्या की जा रही है।

3 जवान हुए थे घायल।
3 जवान हुए थे घायल।

बस्तर के कांकेर और दूसरे जिलों में लगातार नक्सली जवानों पर पहले भी फायरिंग करते रहे हैं। इसके पहले कांकेर जिले में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। जिसमें 3 जवान घायल हो गए थे। नक्सलियों ने यहां 2 अलग-अलग जगह पर IED ब्लास्ट किया था। जिसकी चपेट में SSB के जवान आए थे।

सूर्योदय के साथ बालको में भी छठ व्रत पूर्ण, गणमान्य लोगों ने घाट पहुंचकर सब को दी बधाई

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -