spot_img

दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरा, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी; ऑपरेशन पर निकले थे जवान

Must Read

ACN18.COM दंतेवाड़ा /छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि DRG के जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स के साथ जवानों की मुठभेड़ जारी है। फिलहाल अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने की है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार की रात जवान ऑपरेशन पर निकले थे। मुखबिर की दी गई पुख्ता सूचना के अनुसार जवान नक्सलियों के कोर इलाके में जा घुसे। शुक्रवार की सुबह जवानों को देख माओवादियों ने भी फायर खोल दिया। जिसके बाद DRG जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सूत्र बता रहे हैं कि करीब 2 से 3 अलग-अलग जगहों से जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। फिलहाल अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। ज्यादा जानकारी निकलकर नहीं आई है।

कोरोना की चौथी लहर का खतरा मंडराया; राजस्थान में 155%, MP में 132% केस बढ़े और दिल्ली में बेकाबू

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -