spot_img

बीजापुर में चल रही पुलिस-नक्सली मुठभेड़:3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Must Read

acn18.com बीजापुर/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों नक्सली बस्तर में अपना PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान बस्तर में फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, पोमरा के जंगल में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं शनिवार की सुबह जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया।

करीब 30 से 40 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी बैकफुट हो रहे हैं। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। वहीं अंदरूनी इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी निकलकर सामने नहीं आ सकती है। फिलहाल इस मामले में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

MP में राहुल की यात्रा का चौथा दिन:धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह, प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कीचड़ में तब्दील हुआ गेवरा स्टेडियम,कार्यक्रम के आयोजन के कारण स्थिती हुई निर्मित,खिलाड़ियों में देखी गई नाराजगी

Acn18.com/एसईसीएल प्रबंधन के कारण गेवरा और दीपका क्षेत्र के क्रिकेट और फुटबॉल के खिलाड़ी इन दिनों काफी नाराज है।...

More Articles Like This

- Advertisement -