acn18.com कोरबा/32वा सड़क सुरक्षा माह कोरबा जिले में मनाया जा रहा है। ऐसे में आवश्यक हो गया है कि हर वाहन चालक अपने स्तर पर नियम का पालन करें। उदासीनता बरतने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस तैयार हो गई है। कोरबा के ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर दोपहिया में 3 सवारी चल रहे चालकों की पुलिस ने खबर ली। इस दौरान तुरंत एक्शन लिया गया और जरूरी समझाइश भी दी गई।




