spot_img

लोगों की समस्या सुलझाने के साथ पुलिस ने की सहायता , असहाय महिला को दिए रुपये , लोगों ने कहा अनूठा उदाहरण

Must Read

ACN18.COM कोरबा /आमतौर पर लोगों को पुलिस के रवैया से कई तरह की शिकायत हुआ करती है लेकिन कोरबा जिले में जनता का विश्वास जीतने के लिए कई तरह से कोशिश हो रही है। लोगों की परेशानी जानने के साथ उनकी सहायता करने का काम पुलिस लगातार कर रही है। एक स्थान पर असहाय महिला का दर्द सामने आया तो पुलिसकर्मियों ने तुरंत आपस में रुपए निकालें और उसे प्रदान किए। पुलिस के इस व्यवहार ने महिला के अलावा आसपास के लोगों को चकित कर दिया।

- Advertisement -

क्या कभी आपने सुना है कि पुलिस किसी इलाके में जांच पड़ताल या दूसरे काम से गई हो और वहां लोगों की बात सुनने के बाद कुछ अलग काम करें। कोरबा के कुसमुंडा पुलिस थाना के अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस चौकी का स्टॉप लगातार इस तरह के काम कर रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है। चलित पुलिस थाना के अंतर्गत सर्वमंगला मंदिर इलाके में पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। पुलिस को अपने क्षेत्र में देखकर काफी लोग पहुंचे और उनके साथ समस्या साझा की। चौकी प्रभारी विभव तिवारी समस्याओं के समाधान को लेकर मौके पर जरूरी कार्रवाई की।

इस दौरान वैशाखी के सहारे यहां पहुंची एक महिला ने पुलिस को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उसने बताया कि पति काम काज करने में सक्षम नहीं है और किसी तरह तीन बच्चों का भरण पोषण किया जा रहा है। इस तस्वीर ने पुलिस का हृदय परिवर्तन किया। पुलिसकर्मियों ने आपस में सहयोग करते हुए महिला को धनराशि उपलब्ध कराई और मनोबल बढ़ाया। महिला और यहां के लोगों ने पुलिस की इस व्यवहार की सराहना की और उनकी कुशलता की कामना की।

कोरबा के एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार अच्छा काम कर रही है। सर्वमंगला पुलिस चौकी के द्वारा की गई कोशिश से एक महिला की परेशानी कुछ हद तक कम हुई है।

कहा जाता है कि अच्छे कर्मों का फल भी हमेशा अच्छा ही प्राप्त होता है। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जो कर्मचारी बेहतर काम कर रहे हैं, निश्चित रूप से इस कर्म से उन्हें संतुष्टि जरूर मिलेगी।
देखिए वीडियो : रतनपुर में निकाली गई साइकिल रैली , आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला,निलंबित हुए छ.ग.पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा

Acn18.com/छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए छापी गई पुस्तकों को कबाड़ में बेचे जाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -