spot_img

दो बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराया पुलिस ने , आर्थिक स्थिति बेहतर नही होने पर उठाया कदम

Must Read

ACN18.COM कोरबा/कममुनिटी पुलिसिंग के तहत कई अच्छे काम पुलिस कर रही है। इसके जरिये पुलिस को नई पहचान मिल रही है और समाज के बीच उसे सराहना भी मिल रही है। इसी कड़ी में मानिकपुर पुलिस ने कमजोर परिवार के 2 होनहार बच्चों को अच्छे स्कूल में प्रवेश दिलाया है।

- Advertisement -

पुलिस का दायित्व है कि वह अपराध नियंत्रण के साथ अच्छे सामाजिक मूल्य की स्थापना करने के लिए भी अपनी भूमिका निभाये। बदलते वक्त में हर कहीं इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही हैं और लोग इस तरह की अपेक्षा भी करने लगे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग को शुरू किया गया है और अधिकारियों व कर्मचारियों को जनता से संवाद बनाने सहित उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए भी कहा गया। कोरबा जिले में अलग-अलग स्तर पर इस कड़ी में काम प्रारंभ किया गया है। लगातार इसके उदाहरण सामने आ रहे हैं। गर्मी के सीजन में आप लोगों की सहूलियत के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी की प्याऊ लगाएं गए थे। मानिकपुर पुलिस चौकी के सामने सावित्री साहू लोगों को पानी पिलाया कर रही थी। उसके दो बच्चे पढ़ने मैं अच्छे थे और अच्छे स्कूल में जाने की उनकी चाहत थी। चौकी प्रभारी कोई इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पूर्व संस्था को फीस अदा करने के साथ नए स्कूल में दोनों को प्रवेश दिलवा दिया।

छोटी-छोटी कोशिशों से आप भी दूसरों को खुशी देने के साथ आत्म संतुष्टि प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कार्यों के लिए सोचने विचारने कि ज्यादा जरूरत नहीं। आपके आसपास भी इस तरह की तस्वीरें हो सकती हैं जिनके बारे में जानकारी देने के साथ आप अच्छे कार्यों को करने का माध्यम बन सकते हैं।

फिर आंदोलन की राह पर कांग्रेस:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा को केवल कांग्रेस और राहुल गांधी से खतरा, इसलिए आवाज दबाना चाहती है

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -