spot_img

दिल्ली में CM हाउस के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, AAP नेताओं को जाने से रोका; पुलिस से नोकझोंक

Must Read
दिल्ली में सिविल लाइन स्थित फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम आवास के बाहर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। बैरीकेडिंग लगाकर सड़क को दोनों ओर से बंद किया गया है। 

वहीं, आप नेता संजय सिंह सीएम आवास के पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। पुलिस ने संजय सिंह और सौरव भारद्वाज को आगे जाने से रोका है। संजय सिंह पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात कर रहे हैं, मगर अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी (PWD) के पास है। उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता।संजय सिंह धरने पर बैठ गए है। कहा कि इतने सारे पुलिस वाले लगा रखे हैं। हम क्या आतंकवादी है, हमारे साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं। इतनी पुलिस क्यों लगा रखी है। कहा कि कुछ देर और प्रतीक्षा करेंगे। कहा कि वास्तव में सोने का टॉयलेट दिखाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल दिखाना चाहते हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

इन्द्रावती टायगर रिजर्व क्षेत्र में घायल बाघ को उचित इलाज के लिए जंगल सफारी रायपुर भेजा गया। अज्ञात आरोपी पर वन्यजीव अधिनियम के तहत...

बस्तर सम्भाग के जिला बीजापुर में ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने पर इन्द्रावती टायगर रिजर्व, बीजापुर के अन्तर्गत वन...

More Articles Like This

- Advertisement -