Home देश दुनिया ट्रेलर की ठोकर से पुलिस आरक्षक घायल, पाली के ग्राम बगदेवा के...

ट्रेलर की ठोकर से पुलिस आरक्षक घायल, पाली के ग्राम बगदेवा के पास हुआ हादसा, आरक्षक को अस्पताल में किया गया दाखिल

0
51

पाली.तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक पुलिस आरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया है। पाली थानांतर्गत बगदेवा मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ है। घायल आरक्षक का नाम संतोष मारकंडे है,जो कोरिया में पदस्थ है और पाली स्थित अपने घर आ रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में रवाना किया। दुर्घटना में आरक्षक के सिर और पैर पर गंभीर चोट लगी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को Whatsapp ग्रुप में घेरा! वायरल हुआ चैटिंग का वीडियो

पाली थाना क्षेत्र में बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ जिसमें एक पुलिस आरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया है,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरक्षक का नाम संतोष मारकंडे है,जो कोरिया जिला में पदस्थ है और पाली स्थित अपने घर आने के लिए बाइक से निकला हुआ था। रात के वक्त संतोष जैसे ही बगदेवा के पास पहुंचा एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे ठोकर मार दी जिससे आरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते है डायल 112 और पाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाकारित वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना में आरक्षक के सिर और पैर पर गंभीर चोट लगी है।