पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

0
40

acn18.com इटली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा सहित कई प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

20240614172359 modi macro


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात इटली के दक्षिणी रिसॉर्ट शहर में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई। इस दौरान पीएम मोदी और मैक्रों ने रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा, जलवायु कार्रवाई, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, संपर्क और संस्कृति के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।