Home Uncategorized पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के तीन नए रूट का किया शुभारंभ,...

पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के तीन नए रूट का किया शुभारंभ, सड़कों पर जाम से मिलेगी निजात

0
72

acn18.com कोलकाता/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाद पश्चिम बंगाल की यात्रा पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहला सीधा संपर्क भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, पीएम जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमानबंदर और वापस मेट्रो की सवारी भी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो की सवारी की और मेट्रो परियोजनाओं में शामिल स्कूली छात्रों और निर्माण श्रमिकों से बातचीत की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल में विकास को गति देने का अवसर मिला… सभी खुश हैं कि कोलकाता के सार्वजनिक परिवहन में प्रगति हुई है… मैं इन विकास परियोजनाओं के लिए कोलकाता के लोगों को बधाई देता हूं।’

‘कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास की पहचान’
वहीं इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है। आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है तब दमदम, कोलकाता इन शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है… ये आयोजन इस बात का प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है।’