राम मंदिर प्रांगण में किया गया फाग गायन, धूमधाम से मनाया गया होलिकोत्सव पम्प हाउस में

0
10

 

 

Screenshot 20260305 105655 Gallery

कोरबा क पम्प हाउस वार्ड में होलिकोत्सव गरिमामय अंदाज में मनाया गया। राम मंदिर प्रांगण में क्षेत्रवासियों ने फाग गीतों से होली उत्सव को गरिमा प्रदान की। पार्षद रामकुमार साहू के सहयोग से यह आयोजन सम्पन्न हुआ।कोरबा में होली उत्सव इस बार अपेक्षाकृत शांति के साथ आयोजित हुआ। नगर निगम कोरबा के पम्प हाउस वार्ड के अंतर्गत राम मंदिर परिसर में रंगोत्सव मनाने लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। लोगों ने परंपरागत रूप से फाग गीतों को लय और ताल क साथ स्वर दिया। इस दौरान वातावरण फागुनी रंग से सराबोर हो गया। गीतों के माध्यम से भक्ति, संस्कृति और उत्सवप्रियता को दर्शाया गया।। फाग गायन का रंग कुछ ऐसा जमा की लोग झूमने से खुद को रोक नही सके। कार्यक्रम में संतोष केवट, ललीत चौबे, मुरीत कश्यप, टोली आदित्य, शिवरात्रि श्रीवास, छबील पाण्डेय, हेतराम केवट, राजू कुलदीप, डिगमबर साहू और डोरी लाल केवट सहित पार्षद रामकुमार साहू ने योगदान दिया।