छत्तीसगढ़ में 1 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल:बजट में ओपी चौधरी ने किया ऐलान; सरकारी कर्मचारियों को 53% DA, आवास बनाने 8,500 करोड़ का प्रावधान

0
109

Acn18.com/छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना 12 प्रतिशत ज्यादा है। ओपी चौधरी ने बजट में 1 रुपए पेट्रोल सस्ता करने और सरकारी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत DA की घोषणा की है।

इस दौरान ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़, PM आवास के लिए 8 हजार 500 करोड़ और PM श्री स्कूल के लिए 277 करोड़, स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड़, रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

एजुकेशन क्षेत्र के लिए क्या कहा-

  • ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर में IIM, AIIMS, NIT, IIIT रायपुर में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था, आज रायपुर में IIM भी है।
  • एम्स भी है, एनआईटी भी है। ट्रिपल आईटी भी है। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है।
  • कनेक्टिविटी को लेकर क्या कहा-

    • ओपी चौधरी ने कहा कि मोबाइल कनेक्टिविटी तकनीकी क्रांति की प्रेरक शक्ति है, लेकिन राज्य में ऐसे सुदूर क्षेत्र हैं, जो अभी भी दूरसंचार क्रांति से वंचित हैं।
    • इस कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बजट में एक नई योजना का प्रावधान किया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना होगा।