बिलीवर्स चर्च की जमीन के नामांतरण पर लोगों की आपत्ति.तहसीलदार से मामले में कार्यवाही की मांग

0
3

vlcsnap 2026 02 10 18h01m48s839

दमहामुड़ा . पौड़ी उपरौड़ा के दमहामुड़ा गांव में बिलीवर्स चर्च के लिए खरीदी की जमीन के नामांतरण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है । ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के पास लिखित आपत्ति दर्ज कराई है । उनकी मांग है की जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए ।

दमहामुदा गांव के काफी लोग इस मामले को लेकर पौड़ी उपरोला तहसील कार्यालय पहुंचे। यह लोग जनजाति समाज से वास्ता रखते हैं। उनकी आपत्ति इस बात को लेकर है कि एक तो बिना किसी ठोस आधार के मिशनरी संस्था के लिए जमीन प्राप्त की गई और अब वहां अनावश्यक गतिविधियों की जा रही है। जनजाति संस्कृति और परंपरा पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र मरकाम ने अनेक लोगों के हस्ताक्षर युक्त आपत्ति प्रशासन के पास लगाई। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्य बेमतलब है और संबंधित प्रक्रिया पर रोक लगाई जानी चाहिए। ग्रामीणों के द्वारा इस विषय को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जमीन खरीदी का मामला वर्ष 2015-16 के आसपास का हे। अब नामांतरण के लिए संबंधित पक्ष ने आवेदन किया था जिस पर लोगों को आपत्ति है। इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

कोरबा में धर्मांतरण और चंगाई सभा को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं । कई बार मारपीट से लेकर प्रदर्शन की स्थिति भी निर्मित हुई है और पुलिस ने ऐसे प्रकरणों में अपराध दर्ज किया है।