Acn18.com/कोरबा की मानिकपुर पुलिस ने विशाल दास, सागर और राहुल नामक युवकों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कोरबा स्थित जूनियर रीक्रिएशन क्लब के पास यह युवक उत्पात मचा रहे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई थी जिस पर टीम मौके पर पहुंची। पुरानी बस्ती कोरबा निवासी उत्पाती युवकों को गिरफ्तार करने के साथ अगली कार्रवाई की जा रही है।



