Home KORBA डीएसपीएम प्लांट के बाहर धरने पर बैठे लोग,दो नंबर गेट से निकलने...

डीएसपीएम प्लांट के बाहर धरने पर बैठे लोग,दो नंबर गेट से निकलने वाले वाहनों के कारण पानी की पाईपलाईन क्षतिग्रस्त होने का आरोप,वार्ड नंबर 18 के लोग कर रहे प्रदर्शन। देखिए वीडियो।

0
118

Acn18.com/नगर निगम के वार्ड नंबर 18 में रहने वाले लोगों ने डीएसपीएम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड पार्षद के साथ बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर धरने पर बैठे गए हैं और प्रंबधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। लोगों के प्रदर्शन के कारण प्लांट से न तो कोई बाहर आ पा रहा है और न ही कोई बाहर जा पा रहा है। लोगों का आरोप है,कि प्लांट के दो नंबर गेट से निकलने वाले भारे वाहनों के कारण घरों तक सप्लाई होने वाले पानी की पाईपलाईन क्षतिग्रस्त हो जा रही है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या को लेकर जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई गई यही वजह है,कि लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।