कोरबा . कोरबा की एनटीपीसी कॉलोनी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी चोरी हो गई। कॉलोनी के सरस्वती विहार क्षेत्र में दो वरिष्ठ अधिकारियों के सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली गई। डीजीएम रंजन श्रीवास्तव और डीजीएम जीवराज जाट के घरों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि रंजन श्रीवास्तव बाहर दौरे पर गए हुए थे, जबकि जीवराज जाट राजस्थान में अपनी पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने गए हैं




