
T20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा लेकिन पाकिस्तान की टीम 61 रन से हार गई
भारत की टीम अब सुपर 8 में प्रवेश कर गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में हुए मैच का आनंद उठाने जहां स्टेडियम खचाखच भरा था वहीं क्रिकेट प्रेमी सीधा प्रसारण देखने के लिए टीवी से भी चिपके हुए थे। छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को देखने के लिए बच्चे युवा और बुजुर्ग लगातार टेलीविजन पर नज़रें टिकाए हुए थे। सबने भारत को विजई होते देखते जश्न मनाया




