तहसील भाटा में धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर लोग आक्रोशित. पुलिस थाना पहुंचकर अधिकारी को ज्ञापन दिया..

0
79

vlcsnap 2025 11 20 18h02m08s810

कटघोरा . कटघोरा के तहसील भाटा क्षेत्र में रहने वाले काफी लोग धर्मांतरण से संबंधित शिकायत को लेकर पुलिस थाना पहुंचे। इनमें क्षेत्र की महिलाएं भी शामिल थी। तहसील भाटा इलाके में बजरंग जायसवाल की गतिविधियों से लोग परेशान है। महिलाओं का आरोप है कि लंबे समय से वह गैर कानूनी गतिविधियों में लगा हुआ है और जब हम लोग आपत्ति करते हैं तो वह अभद्र व्यवहार करता है। हम लोग चाहते हैं कि इस तरह के कार्यों पर प्रभावि तरीके से रोग लगे।

vlcsnap 2025 11 20 18h02m01s371

पार्षद पवन अग्रवाल ने इस बात पर हैरानी जताई है किं देश का कानून किसी भी तरह के प्रलोभन या दबाव से धर्म परिवर्तन करने की अनुमति नहीं देता है। इसके बावजूद तहसील भाटा क्षेत्र में बजरंग जायसवाल की गतिविधियां समझ से पड़े हैं। उसकी हरकतें सभ्य समाज के लिए कलंक है। कटघोरा क्षेत्र के ही पार्षद हरीश यादव की शिकायत है कि इस इलाके में सरकारी योजना के अंतर्गत बनाई गई पक्की सड़क को क्षति पहुंचाने का काम बजरंग जायसवाल ने किया। वह अपने मकान का दुरुपयोग धर्मांतरण जैसी गतिविधि के लिए लगातार कर रहा है। एकदम मौके पर उसके खिलाफ कार्रवाई हुई लेकिन फिर भी उसका मनोबल जस का तस बना हुआ है।

तहसील भाटा क्षेत्र के लोगों ने इस ज्वलंत मसले को लेकर एक बार फिर कटघोरा पुलिस को ज्ञापन सोपा और कहा की नियम के दायरे में इस प्रकरण में उचित कार्यवाही तो किया ही जाना चाहिए। लोगों ने कहा कि कारवाई होने पर दूसरे क्षेत्र तक संदेश पहुंचेगा और फालतू के कार्यों में लगे लोगों को सुधरने का मौका मिल सकेगा। याद रहे पिछले हफ्ते ही इसी प्रकार का मसला कोरबा जिले के बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूमगरा में आया था। इसी तरह की गतिविधि होने पर कुछ लोगों के द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई। बाद में दूसरे पक्ष में बालको नगर के परसा भाटा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।