spot_img

मॉल के क्लब में पार्टी, बांग्लादेश की लड़कियां पहुंची:रेव पार्टी की सूचना पर देर रात पुलिस की रेड; आबकारी उपायुक्त को नोटिस जारी

Must Read

भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित लेस्टोमेनिया क्लब में देर रात तक चल रही पार्टी में पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस को यहां रेव पार्टी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी करके क्लब को बंद कराया। उस समय क्लब में बड़ी संख्या में लड़कियां थीं। पुलिस ने आबकारी उपायुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि रात 12 बजे के बाद भी क्लब क्यों संचालित हो रहा था।

- Advertisement -

एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि रात 12 बजे के बाद पुलिस की टीम सूर्या मॉल गई थी। वहां लेस्टोमेनिया क्लब में पार्टी चल रही थी। क्लब में काफी संख्या में लड़के-लड़कियां थे। महिला बल न होने से क्लब की तलाशी नहीं ली जा सकी। जांच करने वहां केवल शराब और सिगरेट पीने की बात सामने आई है। पुलिस को भी सूचना मिली थी कि रेव पार्टी चल रही है, लेकिन वहां कोई अन्य ड्रग्स नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्लब का खाली करवा कर बंद कराया। रात 12 बजे के बाद क्लब या बार संचालित नहीं किया जा सकता है। ऐसा करना कानून अपराध है। इसको लेकर क्लब के मैनेजर को समझाइश दी गई है कि दोबारा ऐसा न किया जाए।

ऐसा पहली बार नहीं है जब लेस्टोमेनिया रात 12 बजे के बाद संचालित हो रहा है। यहां हर शनिवार बड़ी पार्टी होती है। बाहर से लड़कियां बुलाई जाती हैं। रात 3-4 बजे तक शराब परोसी जाती है। इसे लेकर पहले भी दुर्ग पुलिस और आबकारी की टीम कार्रवाई के लिए जा चुकी है। इसके बावजूद बार संचालक अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है।

आबकारी उपायुक्त को है इसकी जानकारी
ऐसा नहीं है कि रात 12 बजे के बाद क्लब खुले रहने की जानकारी आबकारी अधिकारियों को नहीं है। आबकारी इंस्पेक्टर कुसुमलता जोल्हे ने बताया कि लेस्टोमेनिया क्लब के संचालक को लास्ट वार्निंग भी जारी की जा चुकी है कि वह रात 12 के बाद क्लब संचालित नहीं करेगा। आबकारी उपायुक्त नोहर ठाकुर भी पिछली कार्रवाई के दौरान वहां पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। मगर संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र मीणा ने कहा उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह आबकारी उपायुक्त से इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई करने के निर्देश देंगे।
बांग्लादेश व कोलकाता से बुलाई गई थीं लड़कियां
शनिवार को हुई पार्टी में बांग्लादेश और कोलकाता से कई लड़कियों को बुलवाया गया था। पुलिस ने कुछ लड़कियों से पूछताछ भी की, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान नहीं बताई। पुलिस का कहना है कि यदि ऐसा है तो वह उसकी जांच की जाएगी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

युवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया पदभार ग्रहण*

Acn18. Comरायपुर/ राज्य शासन द्वारा नियुक्त श्री विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य युवा...

More Articles Like This

- Advertisement -