
कोरबा .राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कविताओं से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले स्वर्गीय पद्मश्री सुरेंद्र दुबे को कोरबा के साहित्यकारों ने एक कार्यक्रम में याद किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी और हिंदी गीतों की प्रस्तुति देकर डॉ सुरेंद्र दुबे की स्मृति को ताजा किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार यूनुस दानियालपुरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विद्या की देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन ठाकुर इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी बात रखी और एक गीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।साहित्य समिति के संरक्षक यूनुस दानियालपुरी , अध्यक्ष कमलेश यादव ने इस अवसर पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्र, संयोजक अर्चना साहू, जितेंद्र शिवकुमार साहू, बलराम राठौड़, जय नारायण राठौर, भारती चौरसिया, अपूर्व सिंह, सूरज गौरी, भरत साहू, व अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को सफल बनाया।




