Home Astrology  धान की छल्ली धसकी, 5 मजदूर दबे, देखिए वीडियो

 धान की छल्ली धसकी, 5 मजदूर दबे, देखिए वीडियो

0
14

Screenshot 20260408 120041 Gallery

 

 

धान की छल्ली धसकी, 5 मजदूर दबे

 

– जांजगीर-चांपा जिले में खोखसा राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के गोदाम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां धान की छल्ली धसकने से पांच मजदूर उसके नीचे दब गए, जिससे सभी को चोटें आई हैं।

घटना में जमुना बाई कश्यप के कमर में गंभीर चोट आई है, जबकि रोशनी कश्यप के सीने में चोट लगी है। वहीं राजेंद्र कश्यप के हाथ-पैर में चोट आई है और रतन कश्यप के पैर में चोट बताई जा रही है। सबसे गंभीर रूप से घायल राजेश्वर कश्यप को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनके घुटने की हड्डी बाहर निकलने की बात सामने आई है।

घटना के बाद मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उनसे अंधेरे में काम कराया जाता है, जिससे इस तरह के हादसे होने की आशंका बनी रहती है। मजदूरों का यह भी कहना है कि हादसे के बाद न तो अधिकारियों ने कोई सहायता दी और न ही इलाज की व्यवस्था कराई गई।

वहीं घायल मजदूरों के परिजन अपने स्तर पर इलाज कराने को मजबूर हैं, जिससे उनमें भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस पूरे मामले में संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित मजदूरों को कब तक न्याय और सहायता मिल पाती है।