spot_img

तेजी से हो रहा धान का उठाव : ट्रक चालकों की हड़ताल के बाद धान उठाव के काम में आई तेजी , हड़ताल के कारण ठप्प हो गया था उठाव का कार्य

Must Read

acn18.com कोरबा/ ट्रक चालकों की हड़ताल समाप्त होते ही ट्रकों से जुड़े काम शुरु हो गए है। पूरे दो दिन के बाद धान खरीदी केंद्रो में धान का उठाव शुरु हुआ है। ट्रकों के पहिए थमे होने के कारण धान का उठाव नहीं हो पा रहा था,जिसके कारण केंद्रो में धान पूरी तरह से जाम हो गया था। लेकिन जैसे ही हड़ताल समाप्त हुआ वैसे ही उठाव के काम ने जोर पकड़ लिया। गुरुवार को हमने धान खरीदी केंद्र कनकी का दौरा किया जहां बड़ी तेजी से उठाव का काम चल रहा था।

- Advertisement -

ट्रक चालकों की हड़ताल समाप्त होते ही आम जनता के साथ ही प्रशासन ने चैन की सांस ली है। हड़ताल के कारण सामानों का परिवहन काम पूरी तरह से ठप्प हो गया था लेकिन जैसे ही हड़ताल समाप्त हुई वैसे ही धान परिवहन के कार्य ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को हमने धान खरीदी केंद्र कनकी का दौरा किया जहां बड़ी तेजी से धान का उठाव किया जा रहा था। पिछले दो दिनों से हड़ताल के कारण धान केंद्र में पूरी तरह से जाम हो गया था। केंद्र में धान का अंबार लग गया था जिससे फड़ प्रभारियों की परेशानियां बढ़ गई थी। अब जक हड़ताल समाप्त हुई है,तो उठाव शुरु हो गया है और उसे मिलर तक तेजी से पहुंचाया जा रहा है।

कोरबा में धान खरीदी का काम तेजी से चल रहा है लेकिन उठाव की कछुआ चाल ने सभी को परेशान कर रखा है। धन का उठाव करना सबसे बड़ा चुनौती भरा काम साबित रहा है। लगभग सभी केंद्रो में धान का अंबार लग गया है ऐसे में धान का उठाव जल्दसे जल्द कर लेना चाहिए ताकी सभी की समस्या का समाधान हो सके।
CG NEWS : नक्सल मोर्चे पर तैनात CAF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

शाह के दौरे से पहले नक्सली शांति वार्ता को तैयार:सेंट्रल कमेटी बोली- 15 महीने में 400 साथियों को मारा, ऑपरेशन रोकें, युद्धविराम कर देंगे

Acn18.com/अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले ही नक्सली केंद्र और राज्य सरकार से शांति वार्ता करने के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -