Home Astrology अफीम खेती की खेती,सरगना गिरफ्तार,पहले भी 9 आरोपियों को पुलिस ने किया...

अफीम खेती की खेती,सरगना गिरफ्तार,पहले भी 9 आरोपियों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार

0
5

अफीम खेती _ सरगना गिरफ्तारIMG 20260316 WA0145..

बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती मिलने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए..मामले के 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है..पुलिस ने इन दोनों मामले में शामिल पैरु सिंह भोक्ता,भूपेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया है..इससे पहले अवैध अफीम खेती मामले में 09 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था..वही पुलिस ने अफीम के पौधे,फल और लाशा जप्त किया है..जिसकी कीमत 6 करोड़ 75 लाख आंकी गई है..पुलिस का कहना है की पुलिस इंड टू इंड कार्यवाही की दिशा में काम कर रही है!.

दरअसल 10 मार्च को कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी में अफीम की खेती का मामला सामने आया था..जिसके बाद हड़कंप मच गया था..प्रदेश सरकार को घेरने कांग्रेस सक्रिय हो गई थी..कांग्रेस ने पूर्व विधायक प्रीतम राम के नेतृत्व में जांच टीम का गठन भी किया था..इधर पुलिस ,राजस्व ,वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे..मौके पर एफएसएल और एनसीबी की टीमें भी पहुंची थी..इसी बीच पुलिस ने 2 खेत मालिकों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था..जबकि मामले का सरगना पैरू सिंह फरार था..वही कोरंधा थाना क्षेत्र के खजुरी (तुर्रीपानी) में अफीम की खेती मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी..जिसके बाद पुलिस ने खेत की रात भर पहरेदारी कर दूसरे दिन कार्यवाहीं करते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अफीम की पौधों को उखड़वाकर जप्त किया था..और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था..इस मामले में झारखंड के चतरा निवासी भूपेंद्र उरांव फरार था..बता दे की पुलिस ने दोनों ही मामलों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है..पुलिस के मुताबिक मामले में झारखंड और बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की अलग -अलग टीमें आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी..पुलिस का कहना है कि दोनों ही मुख्य आरोपी है जिनकी गिरफ्तारियां हुई है!.