कोरबा . कोरबा पुलिस शांति और सुरक्षा को लेकर एक नया अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत हाल के दिनों में कुल 51 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इनमें 25 स्थायी वारंटी शामिल हैं। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्र में कार्रवाई के साथ इन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अंग्रेजी नव वर्ष तक विभिन्न कार्यक्रम को देखते हुए इस अभियान को हाथ में लिया गया है। कई स्थान पर पुलिस के फिक्स पॉइंट बनाए जाएंगे।




