NH 149B पर सिर्फ टोल वसूली में दिलचस्पी, मड़वारानी सर्विस रोड में गड्ढे हादसों को दे रहे न्योता — प्रशासन बना मूकदर्शक
देखिए वीडियो


कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149B कोरबा-चांपा मार्ग पर एनएचएआई की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी से आमजन परेशान हैं। मड़वारानी मंदिर से लगी सर्विस रोड की गुणवत्ता शुरुआत से ही संदिग्ध रही। पहली ही बरसात में सड़क उखड़ गई और अब बरसात बीत जाने के बाद भी मरम्मत नहीं की गई। श्रद्धालु और स्थानीय लोग रोज जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण वाहन फिसलने की घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक वादे पूरे नहीं हुए। उधर बरपाली,पताढ़ी अंडरब्रिज में अवैध कब्जा कर अस्थायी टैक्सी स्टैंड और बाजार तक बन चुका है। प्रशासनिक अमला रोजाना इस अव्यवस्था को देखता है, पर कार्रवाई कोई नहीं। एनएचएआई टोल वसूली में व्यस्त है, जबकि खराब सड़कें जनता की जान जोखिम में डाल रही हैं। सवाल उठता है — जब सुविधा नहीं तो टोल क्यों?




