Home Uncategorized गर्मियों में आपको लू से बचाएगा सिरके वाला प्याज, जानें इसे बनाने...

गर्मियों में आपको लू से बचाएगा सिरके वाला प्याज, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

0
87

देशभर में लगातार गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में लू-लपट ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है।  इस मौसम में लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं, जिससे बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जाती है। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री पार कर चुका है, जिस वजह से लोगों की हालत खराब है।

आप भी लू से बचना चाहते हैं, तो अपने खाने में सिरके वाला प्याज शामिल कर सकते हैं। सिरके वाला प्याज हर रेस्टोरेंट में खाने के साथ परोसा जाता है। इसे हर कोई खाना पसंद करता है। अगर आप चाहें तो इसे आसान विधि से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको गर्मी की कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

सिरके वाला प्याज बनाने का सामान

  • 20 प्याज (छोटे वाले)
  • आधी कटोरी सफेद सिरका
  • आधा  कप पानी
  • 3 चम्मच शक्कर
  • 2 चम्मच नमक
  • कटा हुआ चुकंदरविधिसिरके वाला प्याज बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद इन प्याज में कट लगा दें। ध्यान रखें कि ये कट प्याज के आर-पार नहीं होने चाहिए।अब एक बड़े कटोरे में सिरका डाल दें। इसके बाद इस कटोरे में पानी मिला दें। पानी मिलाने के बाद इसमें 3 चम्मच चीनी और 2 चम्मच नमक मिलाएं। नमक और चीनी मिल जाने के बाद इसमें कटा हुआ चुकंदर डालें।सबसे आखिर में एक कटोरे में आपको प्याज डालना है। इस सिरके वाले प्याज को एक कांच के जार में रख दें। इस जार को ऐसे से दो से तीन दिन रखना है।ध्यान रखें कि इसे दिन में दो से तीन हिलाते रहें। जब पानी का रंग बदलने तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसे आप एक हफ्ते तक रख सकते हैं। इसे आप सलाद में सादा प्याज की जगह परोस सकते हैं।